जिला कलेक्टर ने शिक्षा विभाग अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Jun 20, 2025 - 14:51
 0
जिला कलेक्टर ने शिक्षा विभाग अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक


खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
        शुक्रवार को जिला कलेक्टर  किशोर कुमार की अध्यक्षता में जिला सचिवालय, खैरथल-तिजारा में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भिवाड़ी सुमित्रा मिश्र, जिला शिक्षा अधिकारी तथा सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
       बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आगामी मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए ‘हरियालु राजस्थान’ अभियान के तहत प्रत्येक ब्लॉक को लक्ष्य निर्धारित कर विद्यालय परिसरों एवं आस-पास पौधारोपण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए ठोस कार्य योजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन करने पर बल दिया।जिले में ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की पहचान कर पुनः विद्यालय में जोड़ने हेतु कार्य योजना बनाकर कार्य करने के लिए।
       जिला कलेक्टर ने 21 जून को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला, ब्लॉक तथा विद्यालय स्तर पर अधिकतम संख्या में छात्रों और शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................