खैरथल के पुराने जोहड़ का 'कमल सरोवर' नामकरण, सौंदर्याकरण कार्य का हुआ शुभारंभ

Jun 14, 2026 - 19:33
 0
खैरथल के पुराने जोहड़ का 'कमल सरोवर' नामकरण, सौंदर्याकरण कार्य का हुआ शुभारंभ

खैरथल (हीरालाल भूरानी) शहर की पुरानी आबादी स्थित वार्ड संख्या-2 के होली टीबा क्षेत्र में मौजूद जोहड़ का रविवार को विधिवत रूप से 'कमल सरोवर' नामकरण किया गया। इसी के साथ सरोवर की चारदीवारी के निर्माण और सौंदर्याकरण कार्य का शुभारंभ भी किया गया। यह कार्यक्रम पूज्य डेरा लादूराम महाराज के गद्दी पदासीन जेठानंद कल्ला एवं दिनेश कल्ला के सानिध्य में संपन्न हुआ, जहां पंडित पंकज शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पूर्व विधायक रामहेत यादव का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान पुष्करणा समाज सहित वार्ड संख्या 1, 2 एवं 3 के निवासियों ने पूर्व विधायक को विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा। इसमें माधव गोविंद पार्क क्षेत्र में सड़क निर्माण, नालों की सफाई, जलभराव की समस्या के समाधान, पार्क के प्रवेश द्वार का निर्माण तथा कमल सरोवर के पास महिलाओं एवं पुरुषों के लिए शौचालय, बाथरूम और विश्राम कक्ष के निर्माण की मांग प्रमुख थी। इसके अतिरिक्त, लोगों ने सरोवर में घरों का गंदा पानी जाने से रोकने और वर्षा जल संरक्षण की बेहतर व्यवस्था विकसित करने का भी आग्रह किया।

पूर्व विधायक रामहेत यादव ने इस पहल को क्षेत्र के सौंदर्य और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने मौके पर मौजूद कनिष्ठ अभियंता मोतीलाल वर्मा को आवश्यक कार्यों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए और क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराने का आश्वासन दिया। यादव ने सरोवर परिसर में महिलाओं और पुरुषों के लिए बाथरूम, शौचालय एवं एक विश्राम कक्ष के निर्माण की घोषणा भी की।
यादव ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि भूपेंद्र यादव के प्रयासों से खैरथल को हाल ही में चौथी नई ट्रेन की सौगात मिली है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और रेल संपर्क मजबूत होगा। मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि 'विकसित वार्ड अभियान' के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन अशोक डाटा, हीरालाल भूरानी,ध्रुव उपाध्याय, लेखराज लोढ़ा, डॉ. ओमप्रकाश मांधू, प्रकाश यादव, किशनलाल जाटव, विक्रम यादव, सचिन नटराज, धीरज यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्षद, भाजपा पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है