मकराना प्रधान सुमिता भींचर ने गौ सेवा कर मनाया जन्मदिन
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना पंचायत समिति प्रधान एवं भाजपा प्रत्याशी सुमिता भींचर अपने जन्मदिवस के अवसर पर परिवारजनों के साथ मिलकर श्री श्याम निराश्रित सेवा समिति पहुँच पीड़ित निराश्रित उपचाररत गौ वंश को लापसी, गुड़ व पीड़ित मारुति स्वरूप बंदर को केले खिलाकर एवं घायल पक्षियों की सेवा कर आर्शीवाद लिया। इस दौरान प्रधान भींचर द्वारा पीड़ित निराश्रित गौ वंश हेतु पांच हजार एक सौ रुपए की सहयोग राशि दवाइयों हेतु भेंट की गयी। इस अवसर पर सेवा समिति की और से मकराना प्रधान सुमिता भींचर, अजय भींचर का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया व केक कटाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।


