गुरला घर में निकला कोबरा सांप, दहशत में आया परिवार: कोबरा को पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
गुरला (बद्री लाल माली) नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला में मकान में आया कोबरा सांप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। घर में सांप निकलने से परिवार दहशत में आ गया। मकान में सांप दिखाई देने पर परिवार में खौफ फैल गया। इसके बाद सुचना पर भीलवाड़ा की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंच कर सांप का रेस्क्यू कर सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा।जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माणक लोढ़ा के पास में शंकर सिंह चुडावत के मकान में गुरुवार सुबह को अचानक काला सांप दिखाई दिया। । इस दौरान घर के सदस्यों ने सांप पर निगरानी रखी व शंकर सिंह ने सांप की सूचना भीलवाड़ा के वन्यजीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत को दी। जिस पर कुलदीप सिंह राणावत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू कर। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ कर प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ा ।जानकारी के अनुसार पकड़ा गया सांप करीब तीन चार फीट लम्बा व कोबरा प्रजाति का था जो कि जहरीला होता है।