गंगोरा के पहाड में स्थित खान मे भरे पानी मे डूबने से एक युवक की मौत

Jun 28, 2025 - 14:45
Jun 28, 2025 - 14:49
 0
गंगोरा के पहाड में स्थित खान मे भरे पानी मे डूबने से एक युवक की मौत

पहाड़ी (डीग) शनिवार को थाना क्षेत्र के गांव गंगोरा के पहाड में स्थित  एक खान में भरे पानी मे डूबने से एक युवक की मौत हो गई है।भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को निकलवा कर मोरर्चरी मे रखवा दिया है।                

गंगोरा निवासी इरसाद 24 पुत्र आसू अपने साथीओ के साथ  मारूती क्रशर के समीप खान में भर रहे पानी मे नहाने गया था। जहॉ अचानक इरसाद डूब गया।अन्य साथी बच गए है। सूचना पर पहाडी थाने की पुलिस मौके पर पहुच गई। भारी मशक्त के बाद शव को निकाल लिया गया है।रात्रि होने के कारण शव मोर्चरी मे रखबा दिया गया जिसका पोस्टमार्टम  रविवार को किया जावेगा। जॉच होने पर खान का पता चल सकेगा।

थाना पहाडी के एएसआई गोपालसिह मीणा को कहना है की क्रशर के समीप एक खान में पानी भरा हुआ था जिसमे गंगोरा का इरसाद  दोस्तो को साथ नहाने चला गया। जिसकी पानी मे  डूबने से मोत हो गई है शव को निकाल लिया है सुबह पोस्टर्माटम के शव परिजनो को सौप दिया जावेगा। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

BHAGWAN DAS Crime Reporter ईमानदारी किसी की मोहताज नहीं ,निष्पक्ष खबर के लिए जुड़े रहे G Express News के साथ