एमडी चौपदार का राजस्थान अल्पसंख्यक कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर किया सम्मान

Jun 28, 2025 - 14:12
 0
एमडी चौपदार का राजस्थान अल्पसंख्यक कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर किया सम्मान

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान मदरसा बोर्ड के चेयरमैन महबूब दीवान चौपदार के राजस्थान अल्पसंख्यक कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर नागौर जिला हज कमेटी के पूर्व जिला संयोजक हाजी मोइनुद्दीन अशरफी ने एम डी चौपदार के जयपुर स्थित निवास स्थान पर पहुंच कर माला पहनाकर राजस्थान अल्पसंख्यक कांग्रेस में अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर हाजी मोइनुद्दीन अशरफी ने कहा कि चौपदार की नियुक्ति ने सर्व समाज का गौरव बढ़ाया है। अशरफी ने कहा कि संघर्ष, ईमानदारी और सेवाभाव का सम्मान है, बल्कि राजस्थान के तमाम अल्पसंख्यकों की आवाज़ को बुलंदी देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम भी है। यह पद प्राप्त करना, उन तमाम नौजवानों के लिए प्रेरणा है, जो जमीनी स्तर से जुड़कर निस्वार्थ भाव से समाज और संगठन की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि एमडी चौपदार ने मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में जो विकास कार्य और नीतिगत सुधार किए, वे आज राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल बने हुए हैं। इस मौके पर सलीम जयपुरी भी उनके साथ थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................