पांच किसानों की बोरिंग से 500 मीटर केबल चुराकर ले गए चोर, किसान परेशान

Jun 29, 2025 - 11:24
 0
पांच किसानों की बोरिंग से 500 मीटर केबल चुराकर ले गए चोर, किसान परेशान

थानागाजी/किशोरी  ( रितीक शर्मा ) क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। ताजा मामला किशोरी कस्बे के भगतों के कुआं हनुमान मंदिर के पास सामने आया है। विगत देर रात्रि को चोर 5 किसानों के खेत में लगे बोरिंगों से लगभग 50 हजार रूपये लागत की 500 मीटर से अधिक केबल चोरी कर ले गए | शनिवार सुबह खेत पर पहुंचे किसान देवीसहाय मीना, मदन लाल मीना, रामफुल शर्मा, हनुमान मीना,राजेश कुमार मीना को   चोरियों की वारदात का पता चला। किसान लक्ष्मी नारायण मीना ने बताया कि इससे पूर्व भी चोर सर्दियों में उक्त स्थान से केबल, स्टार्टर आदि चुराकर ले गए थे। उन्होंने बताया कि चोर अब तक यहाँ से तीन बार केबल एवं अन्य सामान चुराकर ले जाने में कामयाब हुए है। उन्होंने बताया कि लगातार चोरियां होने की वजह से किसानों का सिंचाई करना भी दुभर हो गया है। शनिवार को पांचो किसान थानागाजी थाने में पहुंचे एवं पुलिस को चोरी की  सूचना दी व चोरी की रिपोर्ट देते हुए आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................