आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं सामूहिक विवाह सम्मेलन- जवाहर सिंह बेढम

डीग में प्रजापति समाज और नगर में जांगिड़ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलनों में नवविवाहित जोड़ों को दिया सफल और मंगलमय गृहस्थ जीवन का आशीर्वाद 

Nov 2, 2025 - 12:54
 0
आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं सामूहिक विवाह सम्मेलन-  जवाहर सिंह बेढम

डीग  (नीरज जैन)।सामूहिक विवाह समारोह केवल पारिवारिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि यह समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम हैं,अन्य समाजों को भी आगे आकर ऐसे  अधिक से अधिक आयोजन करने चाहिए जिससे समाज में व्याप्त  दहेज और दिखावे जैसी कुप्रथाओं पर लगाम लगाई जा सके यह बात डीग में जिला प्रजापति समाज द्वारा आयोजित दूसरे सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह करने वाले एक दर्जन जोड़ो को और  नगर में जांगिड़ समाज के 11 सामूहिक विवाह सम्मेलन में नवविवाहित जोड़ों को सफल गृहस्थ जीवन का आशीर्वाद देते हुए  गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहे ।
उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से सभी समाजों के बीच सौहार्द स्थापित करने के मिशन के लिए समर्पित हैं, ताकि यह क्षेत्र एकता की मिसाल कायम कर सके।
 बेढ़म ने राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि  मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल निर्देशन में राज्य सरकार सर्वसमाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सामाजिक योजनाओं के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और हर वर्ग का जीवन स्तर ऊँचा उठे।
गृह राज्य मंत्री बेढम ने आयोजकों की सराहना करते हुए इन कार्यक्रमों को हमारी समृद्ध परंपरा और प्रगतिशील आधुनिकता के सुंदर संगम का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल सामाजिक कुरीतियों और फिजूलखर्ची पर रोक लगती है, बल्कि यह हमारी भावी पीढ़ियों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण भी प्रस्तुत करते हैं।
बेढम संत रविदास सेवा समिति द्वारा आयोजित सर्वजातीय समाज एवं जाटव समाज के भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्मिलित हुए। जहां सभी बिरादरी के लोगों और आयोजक समिति ने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का विशाल पुष्प-माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

फोटो कैप्शन डीग एक=जांगिड़ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का स्वागत करते आयोजक

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है