राष्ट्रीय राजमार्ग पर खडे वाहनों से पेट्रोल एवं डीजल चोरी,घरों से बैट्री एवं इन्वर्टर चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

Jul 4, 2025 - 17:32
 0
राष्ट्रीय राजमार्ग पर खडे वाहनों से पेट्रोल एवं डीजल चोरी,घरों से बैट्री एवं इन्वर्टर चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

भरतपुर जिले की खेड़लीमोड थाना पुलिस द्वारा आगरा जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर खडे वाहनों से पेट्रोल एवं डीजल चोरी करने वाले 3 आरोपियों साथ ही घरों से बैट्री एवं इन्वर्टर चोरी करने वाले 3 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार पेट्रोल एवं डीजल चोरी करने वाले 3 आरोपियों सोनू पुत्र ब्रम्हा मोगियां 20 साल निवासी जहानगढ थाना ओछापुर जिला श्योपुर एमपी हाल जीवली थाना निवाई जिला टोंक, माखन पुत्र चक्कन मोगियां 19 साल निवासी देवपुरा थाना निवाई जिला टोंक हाल जीवली थाना निवाई एवं मुनीम पुत्र मोहनसिंह भील मीना 20 साल निवासी सौनागढ खिलौरा थाना रामगढ अलवर को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार घरों से बैटरी एवं इनवर्टर चोरी करने वाले 3 आरोपियों अरसद पुत्र पलटू निवासी बिरगमा थाना नगर जिला डीग, इमरान पुत्र आंशु निवासी विरगमा व हम्मीरसिंह पुत्र तेजसिंह निवासी गारौली जनूथर जिला डीग को गिरफ्तार किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................