करंट लगने से भैंसों की मौत हो जाने पर विद्युत निगम ने दो पशुपालकों को दी 20 -20 हजार की सहायता राशि

Jun 16, 2020 - 23:17
 0
करंट लगने से भैंसों की मौत हो जाने पर विद्युत निगम ने दो पशुपालकों को दी 20 -20 हजार की सहायता राशि

डीग भरतपुर

डीग -16 जून विद्युत निगम द्वारा डीग उपखण्ड के दोपशुपालकों को उनकी दो भैंसों की मौत विद्युत करंट लगने से हो जाने पर 20 - 20 हजार रुपए की सहायता दी है। दोनों पशु पालकों को सहायता राशि  के चैक मंगलवार को एसडीएम सुमन देवी द्वारा प्रदान किए गए।

विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता अनुराग शर्मा के अनुसार डीग उपखंड के विश्राम पुत्र गोविंद सिंह गुर्जर निवासी रामबाग की भैंस की मौत करंट लगने से गत वर्ष 9 अक्टूबर को तथा होशियार सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी बरौली चौथ की भैंस की मौत करंट लगने से गत वर्ष 10 अक्टूबर को हो गई थी। जिस पर विद्युत निगम द्वारा उक्त दोनों पशुपालकों के लिए 20- 20 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है

डीग से पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow