तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण जिला परिषद में 8 सितंबर से होगा शुरू
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) अतिरिक्त मुख्य सचिव जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग उदयपुर के द्वारा धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण जिला परिषद कृष्णा नगर में आयोजित किया जाएगा।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आदि कर्मयोगी अभियान के ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर 8 से 10 सितम्बर तक जिला परिषद कृष्णा नगर भरतपुर में प्रातः 10.30 बजे से सांय 5 बजे तक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण रखा गया है जिसमें ब्लॉक स्तरीय 15 अधिकारी एवं कर्मचारी मास्टर ट्रेनर के रूप में भाग लेगें।