भरतपुर संभाग के 4 जिलों में 19 अपराधियों की 4 करोड़ की अवैध संपत्तियों पर होगी कार्यवाही

Jul 4, 2025 - 17:36
 0
भरतपुर संभाग के 4 जिलों में 19 अपराधियों की 4 करोड़ की अवैध संपत्तियों पर होगी कार्यवाही

भरतपुर  (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

भरतपुर संभाग के 4 जिलों में 19 अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई 4 करोड़ की संपत्तियो को चिह्नित कर उनकी कुर्की या नीलामी होने की जानकारी सामने आई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के निर्देशन में 4 जिलों की पुलिस द्वारा अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई कमाई पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। भरतपुर संभाग के डीग, भरतपुर, धौलपुर और करौली जिलों के 19 अपराधियों की 4 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की संपत्तियों को चिह्नित किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार चारों जिलों में अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों पर जल्द ही कुर्की, नीलामी और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले डीग जिले के 10 अपराधियों की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों को भी ध्वस्त किया जा चुका है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................