राजकीय महाविद्यालय खैरथल में प्रथम वरीयता एवं प्रतीक्षा सूची जारी

Jul 8, 2025 - 14:15
 0
राजकीय महाविद्यालय खैरथल में प्रथम वरीयता एवं प्रतीक्षा सूची जारी

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में बी.ए. प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर में 200 सीटों पर प्रवेश के लिए प्रथम वरीयता सूची तथा प्रथम प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। प्राचार्य डॉ नीतू जेवरिया ने जानकारी दी कि सत्र 2025-26 में बी.ए. प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए महाविद्यालय में 554 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया, जिनमें से महाविद्यालय में उपलब्ध 200 सीटों के लिए 149 विद्यार्थियों की वरीयता सूची तथा 331 विद्यार्थियों की प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। महाविद्यालय में प्रवेश हेतु कटऑफ सामान्य वर्ग में 82.80, ईडब्ल्यूएस वर्ग में 50.20, अन्य पिछड़ा वर्ग में 73.20, अनुसूचित जाति में 78.60, अनुसूचित जनजाति में 63.00, एमबीसी (अति पिछड़ा वर्ग) में 76.60 प्रतिशत रही है। वरीयता एवं प्रतीक्षा सूची में शामिल समस्त विद्यार्थियों को महाविद्यालय में दिनांक 11 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन करवाकर ईमित्र के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा, इसके बाद 14 जुलाई को प्रथम प्रवेश सूची जारी होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................