अजमेर में 3 घंटे तक मूसलाधार बरसात: रेड अलर्ट के चलते जिला कलेक्टर ने स्कूलों में छुट्‌टी का दिया आदेश

Jul 18, 2025 - 03:52
 0
अजमेर में 3 घंटे तक मूसलाधार बरसात: रेड अलर्ट के चलते जिला कलेक्टर ने स्कूलों में छुट्‌टी का दिया आदेश

बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम तेज होकर डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है। इस सिस्टम के असर से कोटा, अजमेर, जोधपुर और उदयपुर संभाग के कई जिलों में आज से भारी से अतिभारी बारिश होने की आशंका है।

कुल 23 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें से 6 जिलों में अतिभारी बारिश की चेतावनी है। सिस्टम के असर से अजमेर में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। यहां जिला कलेक्टर ने स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा की है।

पिछले 24 घंटे के दौरान पाली, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, गंगानगर, जोधपुर, करौली, झालावाड़, बारां, चूरू, झुंझुनूं, दौसा समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश हुई।

इस बीच तेज बारिश से जान-माल का भी नुकसान हो रहा है। गुरुवार को कोटा में एक युवक नाले में बह गया। झालावाड़ जिले में कई गांव टापू बन गए हैं। बीते 4 दिन में बारिश से हुए हादसों में 21 लोगों की मौत हुई है।

भारी बारिश के अलर्ट के बीच शुक्रवार सुबह से अजमेर में बरसात हो रही है। सुबह करीब 4 बजे शुरू हुआ तेज बारिश का दौर 7 बजे तक जारी रहा।

मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते जिला कलेक्टर लोकबंधु ने आज स्कूलों में छुट्‌टी का आदेश दिया है। अजमेर के अलावा आज कोटा, बूंदी, टोक, भीलवाड़ा और पाली में अतिभारी बरसात की चेतावनी दी गई है।

इससे पहले गुरुवार को कोटा में ​​​​​​बरसाती नाले में बहने से युवक की मौत हो गई। झालावाड़ के भवानीमंडी में रेवा नदी उफान पर आने के कारण ढाबा गांव टापू बन गया।

बारिश से हुए हादसों में बीते चार दिन में राजस्थान में 21 लोगों की जान गई है। सबसे ज्यादा मौतें कोटा में हुई हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................