युवाओं के साथ छल कपट कर रही राजस्थान की निकम्मी और भ्रष्टाचारी सरकार - भूतड़ा

Mar 4, 2023 - 23:18
 0
युवाओं के साथ छल कपट कर रही राजस्थान की निकम्मी और भ्रष्टाचारी सरकार - भूतड़ा

अजमेर (जितेंद्र ठठेरा) राजस्थान की निकम्मी, भ्रष्टाचारी, युवाओं के साथ छल करने वाली भ्रष्ट, युवाओं के साथ छल कपट करने वाली, किसानों के साथ कुठाराघात करने वाली, तानाशाही कांग्रेस सरकार के खिलाफ महाप्रदर्शन में ब्यावर विधानसभा से सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के नेतृत्व में रवाना हुए।

पेपर लीक के खिलाफ बीजेपी युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में सिविल लाइंस फाटक होते हुए मुख्यमंत्री निवास कूच किया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन के लिए ब्यावर विधानसभा सहित पूरे अजमेर देहात से सैंकड़ो कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे। राजस्थान में पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

बीजेपी मुख्यालय के बाहर जनसभा में सभी कार्यकर्ता बंधु शामिल हुए। जनसभा को बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के साथ विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित सभी सांसदो, विधायक गण व पार्टी नेताओं ने संबोधित किया। इसके बाद प्रदेशभर से पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता सिविल लाइंस फाटक होते हुए मुख्यमंत्री आवास की और घेराव के लिए गए।

अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने बताया कि विधानसभा घेराव से कांग्रेस सरकार डर गई है। संगठन ने विधानसभा का कैलेंडर देखकर ही विधानसभा घेराव का निर्णय लिया था। लेकिन सरकार ने इससे एक दिन पहले ही विधानसभा स्थगित कर दी। लेकिन पेपर लीक, बेरोजगारी, बिगड़ी कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर हम पहले भी आवाज उठाते आए है। आज भी बड़ा प्रदर्शन कर रहे है, और आगे भी युवाओं कि आवाज उठाते रहेंगे। कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने घेराव से डरकर विधानसभा का सत्र स्थगित किया है। युवा मोर्चा सरकार की तरह मैदान छोड़कर नहीं भागेगा। फिर भाजपा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। सरकार हर तरह के हथकण्डे अपना लें। लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता व युवा इससे डिगेगा नहीं।

इस युवा आक्रोश महा प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के नेतृत्व में जिला महामंत्री पवन जैन, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन गोयर, मंडल अध्यक्ष संतोष रावत, डूंगरसिंह रावत, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष यज्ञेश शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश सामरिया, बाबूलाल चौहान, मंडल महामंत्री संतोष जाग्रत, मंडल उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा, विजय दगदी, सोशल मीडिया सहसंयोजक जितेन्द्र ठठेरा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, गोलू पहलवान, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विपिन गुजराती, पार्षद रवि चौहान, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लीला रावत, संगीता रावत, संजय चिंडालिया, देवकिशन भाटी, मनन गहलोत, मोहित अग्रवाल,नरेश माली, मोहित सैनी, सुमित शर्मा, राज सांखला, रणवीर सिंह चौहान, राज जांगिड़, श्रवण सिंह भाटी, पर्वत सिंह सहित सैंकड़ो कार्यकर्तओं ने महा प्रदर्शन में भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है