पालका में किसान संगोष्ठी मक्का की फसल में लट एवं ईली से बचने के बताये उपाय
गुरला (बद्रीलाल माली) -बीएचएम ऐग्रिजेनेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी केप्रतिनिधि राजकुमार कुमावत ने गांव पालका में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के किसानों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया, इस संगोष्ठी में कम्पनी के प्रतिनिधि ने मक्का , सोयाबीन,उड़द व मुंग कि फसल के बारे मेंजानकारी साझा की गई,पिछले वर्ष कि भाती इस वर्ष भी सभी फसलों में लटों का प्रकोप देखा जा रहा है जो भारी मात्रा में फसलों को नुक्सान पहुंचा रही है, इस नुकसान से बचने के लिए कम्पनी के प्रतिनिधिराजकुमार कुमावत ने योद्धा प्लस 1 एमएल प्रति लिटर पानी के अनुसार छिड़काव करने कि सलाह दी , साथ ही किसानों को खेत पर जाकर इल्ली ( लट ) के प्रकोप के लक्षण भी बतायें जिन किसान भाइयों के मक्का कि बुवाई किये हुए 10-15 दिन हो गये है तो एक बार खेत पर जाकर मक्का के पोंधे में लट ( इल्ली) का प्रकोप को जांच करें ,अगर कहीं कहीं प्रकोप नजर आये तो आप योद्धा प्लस 15 एम एल प्रति 15 लीटर कि टंकी में डालकर के स्प्रे करावे ताकी नुकसान से बचा जा सके।
लट प्रकोप के लक्षण मक्का का उपरी हिस्सा सुखने लगेगा पत्ते कटे फटे दिखाई देंग पोंधे के कुछ हिस्सों के उपर लट का मल मूत्र कि गोलियां दिखाई देगी मात्रा 15 एम एल प्रति टंकी व योद्धा प्लस का स्प्रे सोयाबीन,उड़द व मुंग कि फसलों पर भी लट के नुकसान से बचाव के लिए करें