स्वच्छ भारत ,स्वस्थ भारत कार्यशाला का आयोजन
गुरला (बद्रीलाल माली) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हलेड़ में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के कैडेट के द्वारा प्रभारी शिक्षक मुकेश कुमावत (हिमालय वुड बैज स्काउटर) के निर्देशन में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस में विद्यार्थियों द्वारा अनुपयोगी प्लास्टिक के ड्रम से प्रत्येक कक्षा कक्ष हेतु कचरा पात्र बनवा कर तैयार किए गए।
गीले व सूखे कचरे के अलग अलग कलर के कचरा पात्र में निस्तारण के बारे में बताया गया ।प्रधानाचार्य अशोक कुमार अग्रवाल, मोहिनी खटिक ने अपने विचार व्यक्त किए व स्काउट को विद्यालय परिसर व जीवन में साफ़ सफ़ाई के महत्व के बारे में जानकारी दी । इस अवसर पर कमलेश कुमारी मीना ,गिरिजा व्यास , ललिता शर्मा , अनिल कुमार वासवानी , प्रेरणा त्रिपाठी , प्रिया रानी , गायत्री खटिक आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित थे ।


