मोटरसाइकिलों से कांवड़ लेने 8 सदस्य दल हुआ रवाना

Jul 18, 2025 - 09:51
 0
मोटरसाइकिलों से कांवड़ लेने 8 सदस्य दल हुआ रवाना

रामगढ़ (अलवर /राधेश्याम गेरा ) कस्बा अलावडा़ के रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर से शुक्रवार प्रातः आठ बजे आठ सदस्य दल हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए रवाना हुआ। दल ने रवाना होने से पूर्व शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से सफल होने का आशीर्वाद लिया। उसके बाद वंहा मौजूद बड़े और बुजुर्गो से आशीर्वाद लिया।  इस दल को अभिभावकों,शिव कांवड़ कमेटी और ग्रामीणों द्वारा तिलक लगाकर अल्पाहार दे मुंह मीठा कराते हुए यात्रा सफल होने का आशीर्वाद दिया।
कांवड़ लेने जाने वालों में सुरेन्द्र कालरा, हर्षित गेरा, हेतराम प्रजापत, शंकर पुजारी, कन्हैया अरोड़ा सहित चार मोटरसाइकिलों पर आठ सदस्य गए हैं। यह दल आज रात्रि तक हरिद्वार पंहुच जाएगा उसके बाद एक दिन विश्राम कर बीस जुलाई को कांवड़ में गंगाजल लेकर रवाना होगा। रास्ते में शिविरों में विश्राम करते हुए 22 जुलाई को सांयकाल में या 23 जुलाई को अलावडा पंहुच घर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना के साथ भोले बाबा का गंगाजल से अभिषेक कर अभिभावकों और बड़ों से आशीर्वाद लेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................