श्री सांवलिया सेठ मंदिर, जयसमंद झील, गाथोड़ बावजी जैसे स्थलों पर घूमकर उठाया आनंद

सुख सेवा संस्थान ने विभिन्न पर्यटन स्थलों पर भ्रमण कर मनाया पिकनिक टूर

Jul 22, 2025 - 12:58
 0
श्री सांवलिया सेठ मंदिर, जयसमंद झील, गाथोड़ बावजी जैसे स्थलों पर घूमकर उठाया आनंद

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) श्रावण मास के दूसरे सोमवार को को सुख सेवा संस्थान नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र चितौड़गढ़ ने पिकनिक टूर का आयोजन किया।संस्थान अध्यक्ष गफ्फार पठान ने बताया कि संस्थान के इलाजरत मरीजों और स्टाफ ने विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर जाकर भ्रमण किया।  प्रातः 9:00 बजे से आरंभ हुए इस आयोजन में बस के माध्यम से सभी जने श्री सांवलिया जी मंदिर मंडपिया के दर्शन किए। वहीं दोपहर के भोजन के उपरांत पिकनिक टूर जयसमंद की ओर प्रस्थान किया बस में अंताक्षरी और गीतों के माध्यम से सभी ने मनोरंजन किया और रास्ते में रेस्टोरेंट में चाय कॉफी का लुत्फ़ उठाया।  
नौका विहार, गीत संगीत, फोटोग्राफी और दाल बाटी का जमकर उठाया आनंद   जयसमंद पहुंचने के बाद सभी ने वहां के इतिहास और उनके स्थान के बारे में जानकारी ली। वहां स्थित नर्मदेश्वर महादेव के दर्शन कर अभिषेक किया और  सबसे विशेष बात सभी 80 जनों ने झील का नौका विहार किया और आसपास के खूबसूरत नजारों को देखा हरी भरी खूबसूरत पहाड़ियां और नीले पानी की झील बहुत ही लुभा रही थी। जयसमंद झील के किनारे सभी ने संस्थान के कॉर्डिनेटर  व  कलाकार अमित चेचानी के द्वारा गाए गीतों का लुत्फ़ लिया, साथ ही सभी ने गीत संगीत व  नृत्य से अपने-अपने हुनर को प्रदर्शित किया। वहां के खूबसूरत नजारों को फोटोग्राफी द्वारा अपने मोबाइल में कैद किया।  
शाम को खुशनुमा मौसम के बीच नजदीक  ही स्थित गाथोड़  बावजी पर सभी भोजन में दाल बाटी चूरमे का आनंद भी उठाया। इस मस्ती और उल्लास  से भरे पिकनिक टूर को एक यादगार दिन के रूप में तब्दील कर दिया। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष गफ्फार पठान ने यह कहा कि संस्थान द्वारा समय-समय पर नशा मुक्ति हेतु कार्यक्रम किए जाते हैं जिससे इलाजरत मरीजों में सकारात्मक आए और वह नशे से पूर्ण मुक्त होकर अपने जीवन को उज्जवल बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सकारात्मक और रचनात्मक गतिविधियों से इंसान में अच्छी सोच और विचार आते हैं  जिससे उसके पास नकारात्मक विचार नहीं आने से वह हमेशा अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ता है।  इस अवसर पर संस्थान के जितेंद्र सिंह तोमर, चैन सिंह भाटी, विनय पालीवाल, कन्हैया लाल, पवन,  ईशाक, शोएब आदि का सहयोग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................