सावन के चौधे मंगलवार को बूढधाम नौरगपुरा में रही भक्तों की भारी भीड़: महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माहोल को किया भक्ति मय
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित बूढधाम बालाजी धाम आश्रम पर सावन के चौथे मंगलवार को बूढधाम नौरंगपुरा में श्रद्धालुओं का दिन भर आने जाने का तांता लगा रहा। जोधपुरा, कांकरिया, हरिपुरा, बाघोली, सुनारी, चक जोधपुरा, सुरपरा आदि गांवों के श्रद्धालु पहुंचे। बालाजी मंदिर में सुबह पुजारी उमराव ने पूजा अर्चना की। महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। दूर दराज व आसपास से श्रद्धालुओं ने बालाजी मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर धोक लगाई। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बनाया।
कांकरीया के शिव भक्तों ने बाबा भृतहरि धाम अलवर से कावड़ लेकर आये और बूढधाम से डीजे की धुन पर भीवांकाली हीरामल बाबा मन्दिर तक भगवान शिव के जयकारों के साथ रवाना हुए। भृतहरि धाम से पैदल कावड़ लाने वाले शिवपाल खटाणा,मनोहर खटाणा,भागीरथ योगी सहित दर्जनों भक्तों का बुढ बालाजी धाम के ट्रस्ट की तरफ से सम्मान किया गया। इस दौरान ग्यारसी लाल सिराधना, महेश कुमार छावड़ी,ओमप्रकाश पुजारी, जगन्नाथ पुजारी, रामोतार सिराधना,संजय कुमार मीणा साक्षि बने ।

