कन्या महाविद्यालय का विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुआ उद्घाटन

Jul 27, 2025 - 07:04
 0
कन्या महाविद्यालय का विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुआ उद्घाटन

कठूमर (अलवर /अशोक भारद्वाज) भजनलाल सरकार का संकल्प बालिका शिक्षा को प्राथमिकता को लेकर कठूमर कस्बे के मुख्य बाजार स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की नवनिर्मित बिल्डिंग-बी का शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विधिवत पूजा अर्चना के साथ विधायक रमेश खींची ने फीता काटकर उद्घाटन किया। और गणेश मंदिर में पहुंचकर क्षेत्र में सुख शांति की मंगल कामनाएं की। इस मौके पर अनेको गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत मे झालावाड़ में हुई दुखद घटना पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विधायक ने कार्यक्रम के दौरान बिल्डिंग-बी में छात्राओं के लिए प्राचार्या की मांग पर 10 दिन के अंदर शौचालय निर्माण कार्य शुरू करवाने, विद्यालय में तीन सब्जेक्ट नए जुड़वाने, कठूमर विधानसभा क्षेत्र में उपखंड मुख्यालय सहित पांच एसी ई लाइब्रेरी खुलवाने व कठूमर खेड़ली कस्बे में नाली व बारिश के पानी निकालने हेतु ड्रेनेज सिस्टम की घोषणा की और कहा की शिक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की कमी को दूर करने के लिए अवगत कराया जाए इसमें कोताही नहीं बरती जाएगी। 

साथ ही जिर्ण शिर्ण अवस्था में जितने भी विद्यालय संचालित हैं उनमें नहीं बैठाया जाए विद्यार्थियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उनके भविष्य व जीवन की रक्षा सर्वोपरि हम सभी की जिम्मेदारी है।
भाजपा वरिष्ठ नेता गोपेश भारद्वाज ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि करीब 38 लाख रुपए की लागत से समसा के द्वारा चार कक्षा कक्षों का निर्माण कराया गया। भजनलाल सरकार के प्रयास बालिका शिक्षा प्रोत्साहन को लेकर विधायक रमेश खींची द्वारा विधायक बनने के बाद पहला उद्घाटन भवन का नीम पूजन कर किया गया था। और यह विधायक रमेश खींची के क्षेत्र के विकास को लेकर संकल्प का परिणाम है कि आज इतनी शीघ्रता के साथ बिल्डिंग का उद्घाटन भी हो गया है। और बालिकाएं बैठकर शिक्षा ग्रहण कर सकेंगी। इस दौरान संस्था प्रधान बीना मीना, प्रधानाचार्या श्रीमती विराज चौहान राउमावि कठूमर, भाजपा मंडल के पांचों अध्यक्ष,नपा कठूमर पूर्व अध्यक्ष व अनेकों गणमान्य लोग सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................