रैणी बीसीएमओ कार्यालय का भवन जर्जर दे रहा हादसे को निमंत्रण
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) अलवर जिले के रैणी कस्बे के चिकित्सालय परिसर में स्थित ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भवन की हालत खराब हो चुकी है। जिसकी मरम्मत की अत्यंत आवश्यकता है।
गौरतलब रहे कि करीब 13 साल पहले बने भवन का प्लास्टर उखड़ गया है। भारी बारिश के चलते जगह-जगह से चूना कंक्रीट गिरने लगे हैं। डीसीएमओ कार्यालय के द्वारा लगातार मरम्मत की गुहार उच्चाधिकारियों को लगाई जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। लगता है प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। अधिकारी व कार्मिक डरे-सहमे हुए कार्य करते है। इसको लेकर बीसीएमओ रैणी की ओर से पत्र व्यवहार किये हुए है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

