भक्ति और अध्यात्म का संगम: रक्षाबंधन के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारीज द्वारा कल उदयपुरवाटी में अलौकिक स्नेह मिलन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। कस्बे में घूम चक्कर के समीप स्थित श्री टोडरमल महाविद्यालय में प्रेम, स्नेह और भाईचारे के पावन पर्व रक्षाबंधन के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारीज द्वारा कल (रविवार) प्रातः 11 बजे एक विशेष अलौकिक स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
स्थानीय सेवाकेंद्र संचालिका एवं वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रक्षाबंधन के गहरे आध्यात्मिक रहस्य को उजागर करना और वर्तमान परिदृश्य में आत्मिक सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालना है।
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं:
-
आत्मिक तिलक एवं रक्षासूत्र: समारोह में उपस्थित सभी भाई-बहनों को आत्मिक स्मृति का तिलक लगाया जाएगा और पवित्र रक्षासूत्र बांधकर ईश्वरीय वरदान दिए जाएंगे।
-
कमजोरी त्याग का संकल्प: राखी की 'खर्ची' या उपहार के रूप में श्रद्धालुओं से किसी एक अवगुण या पुरानी कमजोरी को त्यागने का संकल्प कराया जाएगा।
-
सद्गुणों की धारणा: दैनिक जीवन में सहजता से सद्गुणों और सकारात्मकता को अपनाने की व्यावहारिक विधि सिखाई जाएगी।
ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं और आमजन से इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ईश्वरीय सौगात और मार्गदर्शन प्राप्त करने का आह्वान किया है।

