देशभक्ति के रंग में रंगा बोरावड़: हाथ में तिरंगा और 'वंदे मातरम्' के जयघोष के साथ हाथी गेट पहुंची यात्रा

Aug 14, 2026 - 17:35
 0
देशभक्ति के रंग में रंगा बोरावड़: हाथ में तिरंगा और 'वंदे मातरम्' के जयघोष के साथ हाथी गेट पहुंची यात्रा

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने के पावन उपलक्ष्य में गुरुवार को बोरावड़ नगर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

निवर्तमान प्रधान एवं भाजपा नेत्री सुमिता भींचर के नेतृत्व में आयोजित यह यात्रा अजय इंजीनियर वर्कशॉप स्थित पार्टी कार्यालय से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ हुई।

भारत माता की जय और 'वंदे मातरम्' से गुंजायमान हुआ नगर

यह तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई ऐतिहासिक हाथी गेट पहुंची, जहां इसका भव्य समापन हुआ। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज थामकर बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे मार्ग के दौरान 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के गगनभेदी जयघोषों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के माहौल में सराबोर नजर आया।

'हर घर फहराएं तिरंगा, व्यक्त करें कृतज्ञता'

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं संग तिरंगा थामकर पैदल चल रहीं सुमिता भींचर ने आमजन को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया।

ये वरिष्ठ जन और कार्यकर्ता रहे मौजूद: इस भव्य तिरंगा यात्रा में विधानसभा प्रभारी जितेंद्र कौशिक, कपिल तोषनीवाल, नितेश जैन, सुभाष रैगर, विनीत मुच्छाल, गुलाब प्रजापत, मोहन सिंह चौहान, अशोक सहराव, इकबाल खत्री, अनवर जनाब, विमल सोनी, जीतमल सिंगोदिया, राजेश डारा, रामस्वरूप गोरा, भवानी सिंह, मितेश शर्मा, दिलीप चौधरी, विष्णु सिंह, राजेंद्र चौधरी, महेश खेतान, पवन सोनी, घूमना राम कुड़ी, मालचंद स्वामी, बाबू भींचर, तिलोक भाकर, आलम शेख सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................