एनसीआर समिति ने अमृत भारत एक्सप्रेस का खेरली रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर लिखा पत्र

Oct 9, 2025 - 14:41
 0
एनसीआर समिति ने अमृत भारत एक्सप्रेस का खेरली रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर लिखा पत्र

खेरली / दिनेश लेखी। एनसीआर रेल यात्री समिति, खेरली ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर गाड़ी संख्या 19623-19624 अमृत भारत एक्सप्रेस  दरभंगा से मंदार अजमेर का खेरली रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की है।

समिति अध्यक्ष लखमीचंद कंसल ने बताया कि खेरली रेलवे स्टेशन आगरा फोर्ट बांदीकुई के मध्य पडता है। जो कि इस रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत चुना है। वर्तमान में इसका कार्य चालू है। खेरली रेलवे स्टेशन की वार्षिक आय 2023-24 में 3 करोड 33 लाख 06194 है इस स्टेशन को दिनांक 10-9-2024 की रेलवे द्वारा चात्री भार मानते हुए एनसीआर, एनएसजी नं. 5 की कैटेगिरी में 'अ' श्रेणी में आती है। इस स्टेशन से 30 किलोमीटर तक के यात्री विभिन्न सवारी गाडियों से सफर करते हैं। तथा इस मण्डी के व्यापारी गण भी देश के विभिन्न राज्यों व शहरों में व्यापार हेतु चात्रा करते हैं।

इस गाडी का खेरली स्टेशन के अलावा रेलवे स्टेशन मंण्डावर महुवा रोड ठहराव रखा है जबकि रेलवे स्टेशन खेरली की वार्षिक आय आगरा से बांदीकुई के बीच जंक्शन स्टेशनों को छोडकर सभी स्टेशनो से अधिक है।क्षेत्रीय जनता व व्यापारियों ने  इस गाड़ी का ठहराव रेलवे स्टेशन खेरली पर करवाने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................