अंता में समस्याओं के अंबार पर भाया का एक्शन: जनसुनवाई में सुनीं परिवेदनाएं, बोले- जनहित के कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही

Aug 6, 2026 - 19:34
 0
अंता में समस्याओं के अंबार पर भाया का एक्शन: जनसुनवाई में सुनीं परिवेदनाएं, बोले- जनहित के कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही

अंता में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने आयोजित की विशाल जनसुनवाई: मौके से ही फोन घुमाकर अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

अंता (बारां) शफीक मंसूरी अंता विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने गुरुवार को रावण जी का चौक स्थित कृष्ण मैरिज गार्डन में एक विशाल जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान अंता शहर सहित संपूर्ण जिले से अपनी फरियाद लेकर पहुंचे आमजन का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।

विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं पर हुआ सीधा संवाद

जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों ने पेयजल आपूर्ति, बिजली की समस्या, सड़कों की जर्जर स्थिति, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ न मिलना और राजस्व प्रकरणों से संबंधित दर्जनों परिवेदनाएं प्रमोद जैन भाया के समक्ष रखीं। भाया ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को बेहद गंभीरता और आत्मीयता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों से मौके पर ही दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र और स्थाई समाधान के कड़े निर्देश दिए।

'जनता की सेवा ही सर्वोच्च प्राथमिकता'

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रमोद जैन भाया ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सीधे संवाद के जरिए ही अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की पीड़ा को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनहित और जनकल्याण के कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दर्जनों जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान जन-सहभागिता का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललित गालव, नरेंद्र नंदवाना, मुस्तफा खान, शिवराज सिंह पलायथा, मोंटी सिगौर, मोहम्मद इकबाल, आबिद अंसारी, हीरालाल मेघवाल, भगवान दाधीच, राजेंद्र सुमन (मिर्जापुर), अमित नागर (गुलाबपुरा), अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अली हुसैन टीपू, मुर्तजा अंसारी, पूर्व पार्षद पवन दाधीच, विनोद मेहरा, ईदगाह सदर नूरुद्दीन अंसारी, मुकुट सुमन (बड़गांव), जद्दार सिंगी, मेघराज गुर्जर, वसीम खान, पंकज मेरोठा, शाहिद बाबा, रजत जैन, आरिफ शेख, मुख़्तार अंसारी, रामप्रसाद जांगिड़, गजेंद्र शांत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................