12% आरक्षण समाज का हक, मांग नहीं मानी तो आंदोलन होगा और व्यापक - रामेश्वर सैनी

Aug 18, 2026 - 19:13
 0
12% आरक्षण समाज का हक, मांग नहीं मानी तो आंदोलन होगा और व्यापक - रामेश्वर सैनी

डीग (नीरज जैन) सैनी, माली, कुशवाहा, शाक्य, मौर्य एवं सुमन समाज को 12 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर मंगलवार को आरक्षण संघर्ष समिति राजस्थान के तत्वावधान में डीग शहर के एक मैरिज होम में विशाल महापंचायत हुई। इसमें डीग सहित आसपास के जिलों और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा एवं सामाजिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।
महापंचायत को संबोधित करते हुए आरक्षण संघर्ष समिति राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने कहा कि 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग पूरी तरह जायज है। समाज अपने हक और अधिकार के लिए शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संगठित तरीके से संघर्ष जारी रखेगा। डीग की महापंचायत ने समाज की एकजुटता और शक्ति का संदेश दिया है। आने वाले दिनों में आंदोलन को प्रदेश स्तर पर और व्यापक रूप दिया जाएगा।
उन्होंने समाज के लोगो से अपील की कि 1 सितंबर को भरतपुर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और सामाजिक न्याय एवं अधिकार की इस लड़ाई में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष किरोड़ी लाल सैनी ने कहा कि 12 प्रतिशत आरक्षण समाज का हक और अधिकार है। समिति लगातार ज्ञापनों एवं लोकतांत्रिक माध्यमों से सरकार तक अपनी मांग पहुंचा रही है। सरकार ने मांग को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
महापंचायत में समाज की वर्तमान स्थिति, आरक्षण की मांग और आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद किरोड़ी लाल सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें संबंधित समाजों को 12 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की गई।
समिति पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज के हक, अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है। महापंचायत में बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................