कराना में 'हर घर तिरंगा' अभियान की गूंज: भाजपा शहर मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Aug 14, 2026 - 17:30
 0
कराना में 'हर घर तिरंगा' अभियान की गूंज: भाजपा शहर मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आम जन को स्वतंत्रता सेनानियों के अतुलनीय योगदान से परिचित कराने, राष्ट्र ध्वज के गौरव को बढ़ाने तथा 'हर घर तिरंगा' फहराने के संकल्प के साथ गुरुवार को भाजपा शहर मंडल मकराना द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतिया ने 'भारत माता की जय' के गगनभेदी जयघोष के साथ हरी झंडी दिखाकर किया।

तिरंगे और देशभक्ति के नारों से सराबोर हुआ शहर

यह तिरंगा यात्रा गहलोत कॉलोनी गेट से प्रारंभ होकर बाईपास तिराहा होते हुए पुनः गहलोत कॉलोनी गेट पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग तिरंगे झंडों और देशभक्ति के नारों से सराबोर नजर आया।

रैली के समापन अवसर पर पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतिया ने स्वयं देशभक्ति गीत गाकर उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम जन में अभूतपूर्व उत्साह भर दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपील की कि सभी नागरिक अपने-अपने घरों, दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पूरे आन-बान-शान के साथ राष्ट्र ध्वज तिरंगा अवश्य फहराएं और इस राष्ट्रीय पर्व को उत्सव के रूप में मनाएं।

9 से 17 अगस्त तक चल रहा अभियान

भाजपा शहर मंडल मीडिया प्रभारी देवेश स्वामी ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार 09 से 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान की श्रृंखला में आम जन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से इस तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया गया है।

ये रहे उपस्थित: इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के संपर्क प्रमुख श्याम सुंदर स्वामी, सर्वेश्वर मानधनिया, बीरमाराम किरडोलिया, कांता भंडारी, रवि मुरावतिया, एडवोकेट सारीका खंडेलवाल, नोरतराम नायक, मो. जुबेर, श्यामसुंदर जांगिड़, कैलाश शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, एचपी आलम शेख, विनित मुच्छाल, सुरेन्द्र जाखड़, मनोज नाथ, विनोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................