श्रीराधा रानी धाम बरसाना के लिए जा रहे पद यात्रियो का डीग प्रवेश द्वार पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
डीग, (नीरज जैन) निकटवर्ती गाँव पान्हौरी से श्री राधारानी जी धाम बरसाना के लिए रवाना हुई पावन पदयात्रा का शुक्रवार को डीग के मुख्य प्रवेश द्वार पर भव्य स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश बंसल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष सतीश बंसल ने पदयात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "श्री राधारानी जी की भक्ति और अगाध आस्था से जुड़ी यह यात्रा हमारी सनातन संस्कृति, श्रद्धा और धार्मिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है।" उन्होंने यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया और श्री राधारानी जी से क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
इस अवसर पर मनुसिंह बेढ़म, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा, मंडल महामंत्री चतरसिंह गुर्जर, चंद्रभान शर्मा, सुबोध पाराशर, गौरीशंकर शर्मा, भारत सिंह एडवोकेट, जगदीश शर्मा, करण सिंह, विमल कुमार एडवोकेट तथा राजपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

