महुवा में गूंजेगा 'कबड्डी-कबड्डी': राज्यस्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, 22 जिलों की टीमें पहुंचीं

Aug 22, 2026 - 18:23
 0
महुवा में गूंजेगा 'कबड्डी-कबड्डी': राज्यस्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, 22 जिलों की टीमें पहुंचीं

महुवा में राज्यस्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज: 22 से अधिक जिलों की टीमें पहुंचीं, ढोल-नगाड़ों और माला पहनाकर हुआ भव्य स्वागत

अवधेश अवस्थी (महुवा) दौसा 

 महुवा उपखंड मुख्यालय स्थित द बोहराज ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता 2026 के शुभारंभ से पूर्व विद्यालय परिसर में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजस्थान के कोने-कोने से पहुंचीं बालिका खिलाड़ियों और टीम प्रभारियों का विद्यालय परिवार द्वारा आत्मीय व भव्य स्वागत किया गया।

खिलाड़ियों को पहनाई माला, दिया बालाजी महाराज का स्मृति चिन्ह शनिवार को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अलवर, जयपुर, दौसा, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर, अजमेर सहित प्रदेश के 22 से अधिक जिलों की टीमें विद्यालय परिसर पहुंचीं। विद्यालय निदेशक विनय बौहरा, सह-निदेशक विकास बौहरा और संरक्षक गौ-पुत्र अवधेश अवस्थी ने सभी खिलाड़ियों और कोच का माला पहनाकर, जलपान कराकर तथा बालाजी महाराज का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। इस आत्मीय स्वागत से खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे और पूरा परिसर खेल के उत्साह से सराबोर हो गया।

हर जिले से पहुंचीं प्रतिभाशाली बेटियां, तैयारियां पूरी विद्यालय प्रबंधन की ओर से खिलाड़ियों के रहने, भोजन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर की चुनिंदा बालिका खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगी।

इस अवसर पर सीबीएसई पर्यवेक्षक सुनील व्यास, अकादमी इंचार्ज प्रवीन विज, उप–प्रधानाचार्य श्वेता राणा नेगी, पीटीआई सुरेंद्र सिंह, मनोज सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................