​"पौधारोपण एक दिन का काम नहीं, निरंतर ज़िम्मेदारी": नारायणपुर में श्री कृष्णा समिति ने बांटे पौधे; चेहरे पर मुस्कान संग छात्रों ने लिया देखरेख का संकल्प

Aug 12, 2026 - 21:32
 0
​"पौधारोपण एक दिन का काम नहीं, निरंतर ज़िम्मेदारी": नारायणपुर में श्री कृष्णा समिति ने बांटे पौधे; चेहरे पर मुस्कान संग छात्रों ने लिया देखरेख का संकल्प

नारायणपुर। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा 'पर्यावरण महायज्ञ' का आयोजन किया गया। समिति के सचिव सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय परिसर में अर्जुन, सेमल सहित कई छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति अलख जगाने के उद्देश्य से 101 अमरूद के पौधे वितरित किए गए, जिन्हें पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

"पौधारोपण केवल आयोजन नहीं, निरंतर निभाई जाने वाली जिम्मेदारी"

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) राजकुमार यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन की रस्म या आयोजन नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के प्रति निरंतर निभाई जाने वाली एक गंभीर जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य देवीसहाय जांगिड़ और अतिथियों ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी-अपनी पौध की नियमित सिंचाई और सुरक्षा का जिम्मा उठाएं। विद्यार्थियों ने भी सहर्ष इन पौधों को वृक्ष बनने तक पूरी निष्ठा से संभालने का संकल्प लिया।

धामेंडा धाम पहुंचे 500 पौधे, जन-अभियान बनाने का आह्वान

समिति की ओर से पर्यावरण संरक्षण को एक व्यापक जन-अभियान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए धामेंडा धाम में वृक्षारोपण हेतु 500 पौधे भिजवाए गए। मंच संचालन बनवारी लाल शर्मा ने कुशलतापूर्वक किया।

​इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन मंत्री पिंकी मीना, पुलिस सुरक्षा सखी कृपा देवी, पर्यावरण प्रेमी विकास चौधरी मौजूद रहे। साथ ही सुरेश किराड, उर्मिला टांक, कालूराम मीणा, कमलेश, कृपाशंकर पारिक सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................