काकोरी शहीदों को नमन कर सीएम योगी ने तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी, युवाओं ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

Aug 9, 2026 - 19:15
 0
काकोरी शहीदों को नमन कर सीएम योगी ने तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी, युवाओं ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

लखनऊ (शशि जायसवाल) ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत रविवार को राजधानी लखनऊ में ‘तिरंगा यात्रा युवाओं के साथ’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में पहुंचकर काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नमन किया और युवाओं को राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ का पावन अवसर है। देश की आजादी के लिए क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। ऐसे महान बलिदानियों को याद करते हुए तिरंगा यात्रा का आयोजन देशभर में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरव, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है।

अपने संबोधन में सीएम योगी ने स्वतंत्रता संग्राम के सभी वीर सेनानियों और क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और देश की एकता के शिल्पी सरदार वल्लभभाई पटेल को भी नमन किया।

मुख्यमंत्री ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को भी श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं का स्वागत करते हुए उनसे राष्ट्रहित और देश की एकता के लिए आगे बढ़कर योगदान देने का आह्वान किया।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग तिरंगों से सजा नजर आया और वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

‘हर घर तिरंगा अभियान’ के माध्यम से प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों और तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्र की एकता के प्रति जागरूक करना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है