राजकीय महाविद्यालय टपूकड़ा में तीन दिवसीय एनएसएस अभिविन्यास कार्यक्रम संपन्न

Aug 22, 2026 - 17:46
 0
राजकीय महाविद्यालय टपूकड़ा में तीन दिवसीय एनएसएस अभिविन्यास कार्यक्रम संपन्न

खैरथल (हीरालाल भूरानी)

          राजकीय कन्या महाविद्यालय , टपकड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की नव प्रवेशित स्वयंसेविकाओं हेतु गुरुवार से चल रहे तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का आज शनिवार को सफल समापन हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान नव प्रवेशित स्वयंसेविकाओं के साथ साथ पूर्व में पंजीकृत स्वयं सेविकाओं को एनएसएस के उद्देश्यों, गतिविधियों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उमा शर्मा ने एनएसएस की रूपरेखा, उददेश्य, कार्यप्रणाली तथा वर्षभर आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वयंसेवकों को समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में एनएसएस की भूमिका के बारे में बताया गया। द्वितीय दिन नशा मुक्त भारत अभियान विषय पर व्याख्यान एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया। वि‌द्यार्थियों ने भी विषय से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन दिवस पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य मनोज चौपड़ा ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न जागरुकता नारों के माध्यम से आमजन को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। एनएसएस द्वारा गोद ली गई बस्ती दागंनहेड़ी में स्वयंसेविकाओं ने पहुंचकर ग्रामीणों को मतदान के महत्व, मतदाता के अधिकार एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक किया। स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीणों से संवाद कर मतदान से संबंधित प्रश्न पूछे तथा उनके प्रश्नों के उत्तर देकर मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेविकाओं को नियमित रूप से सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने तथा समाज में जागरुकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम से नव-नामांकित स्वयंसेविकाओं में सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी, नशा मुक्ति एवं मतदाता जागरूकता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................