मेले में खिलौने बेचकर परिवार चलाने वाले दो भाई हादसे के शिकार: कोटा में ट्रेन से कटकर बड़े भाई की मौत,छोटा गंभीर घायल

Aug 5, 2026 - 14:36
Aug 5, 2026 - 18:15
 0
मेले में खिलौने बेचकर परिवार चलाने वाले दो भाई हादसे के शिकार: कोटा में ट्रेन से कटकर बड़े भाई की मौत,छोटा गंभीर घायल

कोटा/राजस्थान 

कोटा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 16 वर्षीय छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाई मेले में बेचने के लिए खिलौने खरीदने दिल्ली जा रहे थे। जीआरपी पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एमबीएस (MBS) अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पटरियां पार करने के दौरान हुआ हादसा जीआरपी थाना के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम स्टेशन अधीक्षक से हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां प्लेटफार्म नंबर चार के पास एक युवक मृत अवस्था में मिला।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों भाई एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए पटरियां पार कर रहे थे, इसी दौरान अचानक आई ट्रेन की चपेट में आ गए। दुर्घटना में सुवासरा (मंदसौर) निवासी कबीर (18) पुत्र जसवंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई जसवीर (16) गंभीर रूप से घायल हो गया।

खिलौने खरीदने जा रहे थे दिल्ली मृतक के पिता जसवंत ने बताया कि वे मूल रूप से उज्जैन के रहने वाले हैं और पिछले 15 वर्षों से सुवासरा में रहकर फुटपाथ और मेलों में खिलौने बेचने का काम करते हैं। मंगलवार को बड़ा बेटा कबीर अपने छोटे भाई जसवीर के साथ सुवासरा से कोटा पहुंचा था, जहां से उन्हें खिलौने खरीदने के लिए दिल्ली जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी।

आर्थिक तंगी देख संस्था ने बढ़ाया मदद का हाथ हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के पिता ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और उनके पास कबीर के शव को घर ले जाने तक के पैसे नहीं थे। घटना की जानकारी मिलने पर 'ह्यूमन हेल्पलाइन' संस्था के मनोज जैन आदिनाथ ने संवेदनशीलता दिखाते हुए शव को उज्जैन ले जाने के लिए निशुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था की और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। बुधवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद जीआरपी ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................