आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस थाने में CLG बैठक, कानून-व्यवस्था व सुरक्षा पर हुआ मंथन

Aug 13, 2026 - 17:37
 0
आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस थाने में CLG बैठक, कानून-व्यवस्था व सुरक्षा पर हुआ मंथन

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राष्ट्रीय पर्व, रक्षाबंधन और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी सहित आगामी त्योहारों को देखते हुए मकराना पुलिस थाने में सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मकराना सीओ विक्की नागपाल एवं पुलिस निरीक्षक पंकज मांजू ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान शहर में शांति, आपसी सौहार्द और कानून-व्यवस्था को मजबूती से बनाए रखना रहा। बैठक के दौरान अधिकारियों ने त्योहारों के समय शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए संभावित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए रणनीति बनाई गई और सीएलजी सदस्यों से व्यावहारिक सुझाव मांगे गए। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी और गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया गया। शहर के प्रमुख इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की वर्तमान स्थिति और उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारीयों ने आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने, किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाह या संदिग्ध गतिविधि पर विश्वास न करने और ऐसी स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने कि अपील कि। बैठक में मौजूद सीएलजी सदस्यों ने भी शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव रखे और त्योहारों के दौरान पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। इस अवसर पर सीएलजी सदस्य ठाकुर मोहन सिंह चौहान, घनश्याम सोनी, विनीत मुच्छाल, दिलीप सिंह चौहान, बिरदा राम नायक, अजीज गहलोत, सुरेश मोर, देवेश स्वामी, जितेंद्र इंदौरा, रमेश जाजू, प्रवीण शर्मा, भरत दाधीच, सरफराज खत्री, भरत मालपानी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है