श्रावण के पहले सोमवार पर धामेंडा धाम में 'पर्यावरण महायज्ञ':श्री कृष्णा समिति ने लिया 51 देववृक्षों के संरक्षण का संकल्प

Aug 3, 2026 - 18:05
 0
श्रावण के पहले सोमवार पर धामेंडा धाम में 'पर्यावरण महायज्ञ':श्री कृष्णा समिति ने लिया 51 देववृक्षों के संरक्षण का संकल्प

नारायणपुर/ कोटपुटली-बहरोड 

 श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा "पर्यावरण महायज्ञ – एक परिवार, तीन देववृक्ष" अभियान के तहत विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। धामेड़ा धाम स्थित श्री श्री 1008 पीर संज्यानाथजी महाराज की तपोस्थली में महंत पीर विवेकनाथ महाराज के पावन सानिध्य में 51 बरगद के पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गजराजसिंह बारैठ ने अपने सुपुत्र पार्थ सारथी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बरगद, पीपल और गूलर के पौधे लगाए, वहीं मनोज सैनी ने पीपल व बरगद का रोपण किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। गजराजसिंह ने कहा कि बरगद भारतीय संस्कृति में दीर्घायु व छाया का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर साबित होगा।

समिति के सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि "एक परिवार, तीन देववृक्ष" अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन करना भी है। उन्होंने आमजन से अपने परिवार के नाम पर बरगद, पीपल और गूलर (त्रिदेव वृक्ष) लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने संदेश दिया कि "पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं, उन्हें जीवित रखना ही सच्ची सेवा और सबसे बड़ा पुण्य है।" इस अवसर पर समिति अध्यक्ष महेश चंद सैनी, निदेशक मोनू शर्मा, डॉ. मनोज मीणा, धर्मपाल यादव, सपना शर्मा, गायत्री शर्मा, हजारी लाल सैनी, मुकेश बलाई, सौरभ, मनीष, पूरण सिंह, धूडाराम सैनी और सत्यनारायण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................