विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता व अध्यक्ष, ताल्लुका विधिक सेवा समिति के निर्देशानुसार विधिक सेवा समिति के पेनल अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफी के द्वारा शहर के मंगलाना रोड़, आदर्श नगर, पुलिस थाना के पास में विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर पेनल अधिवक्ता हनीफी ने आमजन जनता को कहा कि विश्व आदिवासी दिवस हर वर्ष 09 अगस्त को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस बार विश्व आदिवासी दिवस को आदिवासी लोगों का आत्मनिर्णय का अधिकार खाद्य सुरक्षा और संप्रभुता का मार्ग की थीम पर मनाया जा रहा है। जो आदिवासी मुद्दों और उनके सशक्तिकरण के वैश्विक एजेंडे को दर्शाता है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2015 जनजातीय समुदायों के कानूनी अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए बनाई गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जनजातीय लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करना, कानूनी सहायता प्रदान करना और उनके अधिकारों के उल्लंघन को रोकना है। इस दौरान पेनल अधिवक्ता हनीफी ने नालसा, नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, नालसा, तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 की विधिक जानकारी दी, तथा 13 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत है कि भी जानकारी दी।