मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने मनाया रक्षा बंधन का पर्व,क्षेत्र की मुंह बोली हिंदू बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना विधानसभा क्षेत्र में भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मकराना में मुस्लिम विधायक को हिंदू बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम की है। बहने अपने भाइयों के कलाई पर रक्षा सूत्र बांध रही है तो वही क्षेत्र की मुंह बोली सैकड़ों बहनों ने विधायक जाकिर हुसैन गैसावत के निवास स्थान पर पहुंच कर रक्षा का वचन देते हुए रक्षा सूत्र बांधें हैं। इस दौरान प्रदेश और क्षेत्र में खुशहाली की कमना की। रक्षा बंधन के पर्व पर विधायक ने क्षेत्र की बहनों के हाथों से राखी बंधवाई। मुंह मीठा करवा कर हाथ में नारियल दिया। वही विधायक ने सभी बहनों को जीवनभर रक्षा का वचन दिया। इस दौरान विधायक ने सभी बहनों को उपहार स्वरूप लिफाफा भी भेंट किया। विधायक ने कहा कि मैं एक मुस्लिम परिवार से हूं और मैंने मेरे हिंदू बहनों का जो दिल जीता है इस वजह से मेरे घर रक्षा सूत्र लेकर आ रही है और मुझे रक्षा सूत्र बांध रही है। उन्होंने वहाँ पहुंची सैकड़ों महिलाओं से राखी बंधावाई और उनकी रक्षा का वचन दिया।