सड़कों पर बह रहा है गंदा पानी लोग परेशान
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) नगर पालिका द्वारा नाली निर्माण के बाद सफाई न करने की शिकायतें आ रही हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। जिससे पैदल चलना मुश्किल हो गया है। गंदे पानी से बदबू आ रही है।
कस्बे के रोणीजा रोड परशुराम धर्मशाला के पास सड़क के दोनों और नाली निर्माण तो करा दिया गया। लेकिन नगर पालिका प्रशासन निर्माण के बाद सफाई कराना भूल रहा है। नालिया जमीन के समतल हो गई है ।एवं झाड़ फूस से नालिया ढकी पड़ी है। जिससे कीचड़ युक्त पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इस मार्ग से होकर प्राचीन सेड माता मंदिर खेड़ा वाले हनुमान मंदिर सूरजगढ़ रोणीजा गोर पहाड़ी जाने वाले लोगों सहित स्कूली बच्चों को निकलने में काफी परेशानी हो रही है।
मीडिया को मिली रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय निवासी प्रकाश चंद प्रजापत ने बताया कि इस समस्या की शिकायत नगर पालिका में की है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
इसी तरह खंड मुख चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के पास मालाखेड़ा रोड पर नाली का गंदा पानी, बीच सड़क पर दुकानों के आगे बह रहा है। जिससे वार्ड नंबर 19 को जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से होकर हनुमान मंदिर सेड माता मंदिर जैन मंदिर एवं आम राहगीर पिछले दिनों से काफी परेशान हैं।
लाखों का खर्च कर बनाए नालों की सफाई नहीं. मानसून काल से पहले नाली-नालों की समुचित साफ-सफाई प्रत्येक शहर में स्थानीय नगर पालिका की तरफ से करवाई जाती है। लेकिन स्थानीय प्रशासन सफाई की ओर उदासीनता बरत रहा है।
यह समस्या न केवल स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण है, बल्कि यह शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है। नगर पालिका को इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए और तुरंत समाधान के लिए कदम उठाने चाहिए।
सफाई निरीक्षक राहुल मीणा ने बताया कि कार्यालय का लगातार अवकाश होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो गई है ।शीघ्र इस और ध्यान दिया जाएगा।


