विश्व शांति के लिए श्रद्धालुओं ने किया 21 शिवलिंगों का सामुहिक रुद्राभिषेक

Aug 10, 2025 - 13:39
 0
विश्व शांति के लिए श्रद्धालुओं ने किया 21 शिवलिंगों का सामुहिक रुद्राभिषेक

सकट. विश्व शांति व क्षेत्र की खुशहाली के उद्देश्य से कस्बे की नदी किनारे स्थित रामेश्वर चार धाम राम एवं श्याम वीर हनुमान मंदिर में रविवार को जय हनुमान जन उपयोग सेवा संस्थान ट्रस्ट सकट के तत्वाधान में श्रद्धालुओं ने 21 शिवलिंगों का सामुहिक रुद्राभिषेक किया गया। मंदिर के महंत रमाकांत जैमन ने बताया कि शिव रुद्राभिषेक अनुष्ठान के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु एकत्र हुए। इस पवित्र अनुष्ठान में भगवान शिव का अभिषेक पंचामृत, दूध, शहद और जल से किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष हरिमोहन शाहरा ने बताया कि शिव रुद्राभिषेक का सामुहिक आयोजन बांदीकुई के सुशीला बडाया परिवार की ओर से 
विश्व शांति व क्षेत्र की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना के लिए किया गया । शिव रुद्राभिषेक में  विद्वान आचार्य एकत्र हुए। मंत्रोच्चार की मधुर ध्वनि, धूप-दीप की सुगंध और आस्था से ओतप्रोत वातावरण ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया। इस रुद्राभिषेक में पंचामृत, दूध, शहद, जल और बिल्वपत्र से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। आचार्य  पं राजेश भांकरी  ने बताया कि रुद्राभिषेक एक अत्यंत शक्तिशाली वैदिक अनुष्ठान है,जो पुण्य फल पाने,कालसर्प दोष निवृति, ग्रह क्लेश निवारण,सुख समृद्धि पाने,रोग कष्ट निवृति,व्यापार वृद्धि,वंश वृद्धि विश्वकल्याण एवं सनातन धर्म के प्रचार के लिए किया जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर सकारात्मकता फैलाने में सहायक होता है। 21 शिवलिंगों पर रुद्राभिषेक करना शिव तत्त्व की विशेष कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ माध्यम है। पं मनीष महेश्वरा ,जगदीश शर्मा बांदीकुई ने भी रुद्राभिषेक में सहयोग किया। भक्तों ने बड़ी श्रद्धा से रुद्राभिषेक व हवन पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। महिलाए पारंपरिक वस्त्र पहनकर आई । वहीं युवाओं ने सेवा और व्यवस्थाओं में योगदान दिया। इस मौके पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भंडारे की प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर रामावतार गुप्ता, विजय कृष्ण ताम्बी, अंकित झालानी, उमाशंकर मेहरवाल, पं रूप किशोर जैमन, बाबूलाल चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  •  राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................