जन-जन के आस्था का केंद्र चौपड़ बाजार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पर 16 अगस्त को होगा भव्य दशम दही हांडी महोत्सव

Aug 11, 2025 - 12:46
 0
जन-जन के आस्था का केंद्र चौपड़ बाजार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पर  16 अगस्त को होगा भव्य दशम दही हांडी महोत्सव

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
श्री कृष्ण जन्माष्टमी दही  हांडी महोत्सव समिति के  महंत एडवोकेट मदन मोहन शास्त्री,अध्यक्ष दीनदयाल मंडावरा,कोषाध्यक्ष हरिओम गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा एडवोकेट ,सचिव विश्वास मित्तल एडवोकेट, व संरक्षक एडवोकेट महेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि प्रशासन को लिखित पत्र के द्वारा सूचना कर दी गई है और दही हांडी  महोत्सव की पूर्ण रूप से तैयारी कर ली गई है इस बार दहीहंडी महोत्सव में दो अलग-अलग टीम आएगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधायक ,उपखंड अधिकारी राजगढ़ उपखंड अधिकारी , तहसीलदार, पुलिस उपाधीक्षक,राजगढ़ थाना प्रभारी सहित अन्य प्रबुद्ध नागरिको कार्यक्रम में आमंत्रित  किया गया है कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी महाराज और श्री कृष्ण की पूजा अर्चना व दीप प्रज्ज्वलित के साथ फीता काटकर किया जाएगा इस अवसर पर ढोल नगाड़ों रंगीन आतिशबाजी करने के साथ स्थल को रंग बिरंगी विधुत  रोशनी  से  सजाया जाएगा। तथा सायं काल  सात बजे बजे भव्य झांकी के दर्शन के उपरांत आठ बजे दहीहंडी महोत्सव का शुभारंभ होगा।
 अर्ध रात्रि 12:00 बजे महा आरती का आयोजन होगा आरती के पश्चात भगवान का प्रसाद वितरित किया जाएगा। विजेता टीम को 2100 रूपए की नगद राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................