महाविद्यालय में हुआ छात्रा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Feb 13, 2024 - 20:16
 0
महाविद्यालय में हुआ छात्रा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

छात्राओं को दिया आत्मरक्षा प्रशिक्षण, प्रदान की कानूनी जानकारी

खैरथल ,राजस्थान  
     राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे छात्रा जागरुकता प्रशिक्षण कार्यक्रम की अनुपालना में खैरथल महाविद्यालय में अध्यनरत छात्राओं में विधिक एवं महिला आत्मरक्षा से सम्बन्धित जागरूकता के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. मंजू यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में  स्थानीय पुलिस थाना खैरथल की  महिला निर्भया स्क्वाड दल ने अतिरिक्त उपनिरीक्षक करण सिंह  के निर्देशन मे छात्राओं को प्रशिक्षित किया। इस दल की महिला पुलिसकर्मी मोनू चौधरी, पुष्पा, हीना ने लड़कियों को  मनचले लड़कों से बचाव करने, आत्मविश्वास के साथ आत्मरक्षा करने से सम्बंधित विविध तकनीकें सिखाईं। अतिरिक्त उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह ने  छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों में अपने बचाव के लिए पुलिस हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से समझाया। विधिक सत्र में छात्राओं को कानूनी मार्गदर्शन प्रदान करते हुए अधिवक्ता देवेश कुमार ने भारत के संविधान में महिला सुरक्षा एवं अधिकार सम्बन्धी मुद्दे पर चर्चा की।  उन्होंने प्रमुख घरेलू हिंसा कानून, मानव तस्करी विरोधी कानून, पोक्सो कानून, दहेज निषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर यौन शोषण प्रतिषेध अधिनियम,  महिला प्रताड़ना रोकने संबंधित अधिनियमों आदि के बारे में  छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम प्रभारी सरस्वती मीणा  ने किसी भी परेशानी में छात्राओं को अपनी समस्या अपने परिजनों और शिक्षकों से साझा करने में संकोच न करने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में खैरथल थाना के पुलिसकर्मी लक्ष्मण सिंह, सुषमा, रेखा, अधिवक्ता जितेंद्र कुमार, अधिवक्ता मुकेश गुर्जर ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. रामकिशोर उपाध्याय, डॉ. विजय कुमार गुप्ता, राजवीर सिंह मीणा, साक्षी जैन, विक्रम सिंह, सौम्या बारेठ, शिवराम मीणा आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. दीपक चंदवानी ने किया।

  •  हीरालाल भूरानी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................