पचलंगी में 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाला कुश्ती दंगल होगा ऐतिहासिक
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव )
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाला महिला एवं पुरुष पहलवानों का कुश्ती दंगल बडा ही रोमांचक और ऐतिहासिक होगा l कुश्ती दंगल को लेकर तैयारियां पूरे परवान पर है l मेला कमेटी अध्यक्ष एवं समाजसेवी मदनलाल भावरिया ने हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि कुश्ती दंगल से पहलवानों को शारीरिक रूप से शक्ति, सहनशक्ति, संतुलन ,लचीलापन और सफलता मिलती है l इसके अलावा वह मानसिक रूप से अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता हासिल करते हैं l साथ ही सामाजिक एकता आध्यात्मिक जुड़ावऔर सामाजिक सम्मान जैसे लाभ भी प्राप्त होते हैं l भावरिया के अनुसार कुश्ती दंगल का महत्व शारीरिक फिटनेस, मानसिक अनुशासन का प्रदर्शन , सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और सामाजिक एकता में निहित है l यह शरीर को मजबूत बनाने लचीलापन बढ़ाने और आत्म नियंत्रण सीखने का एक माध्यम है l साथ ही भारतीय परंपरा और शक्ति का प्रतीक भी है l मेले की तैयारियो को लेकर शीघ्र ही गांव-गांव व ढाणी ढाणी में पीले चावल भी बांटे जाएंगे और लोगों को निमंत्रण पत्र देकर न्योता भी दिया जाएगा l

