भरतपुर:वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में लॉटरी द्वारा लाभार्थियों का हुआ चयन,1069 नागरिक रेल से 128 हवाई जहाज से करेगें यात्रा

Aug 29, 2025 - 13:25
Aug 29, 2025 - 13:27
 0
भरतपुर:वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में लॉटरी द्वारा लाभार्थियों का हुआ चयन,1069 नागरिक रेल से 128 हवाई जहाज से करेगें यात्रा
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 29 अगस्त। वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत जिले के 1197 वरिष्ठ नागरिकों को हवाई जहाज एवं रेल द्वारा तीर्थ स्थलों की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। परिवहन आयुक्त एवं जिला प्रभारी सचिव शुचि त्यागी की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक में प्राप्त आवेदनों में से ऑनलाइन लॉटरी के द्वारा लाभार्थियों का चयन किया गया। 
इस अवसर पर जिला कलक्टर कमर चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद सहित समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में डीओआईटी के सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन लॉटरी निकाल कर लाभार्थी नागरिकों का चयन किया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी चयनित लाभार्थियो का देवस्थान विभाग सूचना देकर राज्य सरकार के दिशा निर्देशों से अवगत कराये जिससे यात्रा के दौरान परेशानी नहीं हो। उन्होंने हवाई जहाज से यात्रा के लिए चयनित नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी देने के निर्देश दिये। 
ये आये थे आवेदन- 
जिले में योजना के तहत जिले में देवस्थान विभाग के पोर्टल पर 1954 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिले का कोटा 1197 यात्रियों का है। जिसमें से रेल मार्ग से यात्रा के लिए 1069 तथा हवाई मार्ग  से यात्रा के लिए 128 यात्रियों का चयन किया गया है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय मित्र, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त मुकेश मीना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौरव कपूर, उप निदेशक सूचना प्रोद्योगिकी पुष्पेन्द्र कुंतल सहित संबन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
यात्रा के लिए 15 रूट निर्धारित- 
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में सभी धर्मो को मानने वाले नागरिकों को यात्रा करने का अवसर मिलता है। हवाई जहाज से यात्रा के लिए तीर्थ स्थलों में देश के दूरस्थ एवं देश से बाहर के स्थलों का चयन किया गया है। राज्य सरकार द्वारा रेल मार्ग से 15 यात्रा मार्ग निर्धारित किये हैं जिनमें 40 तीर्थ स्थलों को शामिल किया गया है। जिनमें 1. हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या- वाराणसी-सारनाथ, 2. सम्मेदशिखर-पावापुरी-वाराणसी-सारनाथ, 3. मथुरा-वृंदावन-बरसाना-आगरा -अयोध्या, 4. द्वारकापुरी-नागेश्वर-सोमनाथ 5. तिरूपति-पद्मावती, 6. कामाख्या-गुवाहटी, 7. गंगासागर-कोलकत्ता, 8. जगन्नाथपुरी-कोणार्क, 9. रामेश्वरम-मदुरई, 10. वैष्णोदेवी-अमृतसर-वाघा बोर्डर, 11. गोवा के मंदिर एवं अन्य स्थल चर्च आदि, 12. महाकालेश्वर, उज्जैन-ओंकारेश्वर -त्रयम्बकेश्वर-घृष्णेश्वर-एलोरा, 13. बिहार-शरीफ, 14. पटना साहिब, पटना, बिहार, 15. श्रीहजूर साहिब नांदेड, महाराष्ट्र आदि मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................