खंभों की शोभा बढ़ा रहीं खराब लाइटें
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) नगर पालिका द्वारा रोशनी प्रकाश के लिए लगाई गई लाइटें खुद रोशनी के लिए तरस रही हैं। खराब लाइटें बस खंभों की शोभा बढ़ा रही हैं। वार्ड नंबर 15 निवासी प्रकाश चंद्र प्रजापत ने बताया कि लगभग चार वर्ष बीतने के बाद भी अभी तक मे गलियों में अंधेरा छाया रहता है। रात्रि में चोरी होने का अंदेशा बना रहता है। जबकि विद्युत बिलों में हमारे द्वारा उपकर शुल्क का भुगतान भी किया जा रहा है। लिखित शिकायत से भी अवगत करा दिया गया है।
इधर वार्ड नंबर 26 के अनिल बसवाल खटीक मोहल्ले ने बताया कि अधिकांश लाइट मोहल्ले में खराब पड़ी हुई है।
लाइट अब सिर्फ बिजली के खंभो में लटकी शोभा की वस्तु ही बनकर रह गई है। मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि स्ट्रीट लाइट खराब हो जाने के कारण आने जाने वाले ग्रामीण और यात्रियों को भी परेशानी होती है। बरसात के समय में भी ज्यादा पानी और जलजमाव के कारण कीचड़ हो जाने से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है, वहीं चलने फिरने में लोग रोशनी का ही सहारा लेते हैं।लेकिन ये लाइटों काअब यहां के निवासियों को फायदा नहीं मिल पा रहा है। और महज दिखावा बन कर बिजली पोलपर दिखाई दे रही है।
मुख्य मार्गो सहित मोहल्लों के खंभों पर लगी नगर पालिका द्वारा लाइटे रात में रोशनी के लिए लगा दी गई थी। जो लगाने के बाद एक माह तक जलीं इसके बाद से अधिकांश लाइटे जगह-जगह खराब पड़ी हैं। लाखों रुपये बर्बाद करने के बाद भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । कस्बे के जागरूक नागरिकों द्वारा वार्डो में जगह-जगह खराब लाइटों को सही कराने की मांग की है।
नगर पालिका विद्युत प्रभारी हेमंत जांगिड़ ने बताया कि विद्युत उपकरणों के अभाव में बंद पड़ी कुछ रोड लाइट ठीक नहीं हो पा रही है। क्षेत्र में शिकायत मिलने पर तुरंत निराकरण टीम द्वारा किया जा रहा है।

