पाली:कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में चार पदाधिकारियों का मनोनयन
तखतगढ़ (बरकत खां)
पाली। हॉल ही में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीज दर्द की ओर से घोषित जिला कार्यकारिणी का दायरा बढ़ाया है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने 4 नियुक्तियां दी है। तखतगढ़ नपा के पूर्व सहवृत सदस्य पेमाराम माली, बूसी निवासी वसनाराम मेघवाल व सोडावास निवासी मिश्रीलाल सीरवी को जिला सचिव मनोनित किया।वही, कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन लाल प्रजापत को जिला महासचिव बनाया है। कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों के मनोनयन से पार्टी कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर है।


