टोडपुरा भेरूजी मंदिर पर विशाल भजन संध्या का हुआ आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
निकटवर्ती ग्राम पंचायत टोडपुरा में स्थित बणी में भेरुजी महाराज के मंदिर में श्री भैरुजी सेवा समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम व वार्षिक मेले का आयोजन सम्पन्न हुआ। पहले दिन शाम को रात्रि भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि नवलगढ़ पुर्व विधायक डॉ राजकुमार शर्मा रहे।। शनिवार की रात कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजनों कि प्रस्तुतियां दी गई। भजन संध्या के दौरान गोठड़ा थाना पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। रविवार को भैरुजी का वार्षिक मेले व दिन भर धार्मिक भजनों एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। दोपहर को तेज बरसात ने मेले में व्यवधान डाला मगर कार्यक्रम देखने वालो कि भीड़ जूटी रही। टोडपुरा भेरुजी सेवा समिति के अनुसार आज सोमवार को भेरुजी मंदिर परिसर के सामने वॉलीबॉल का फाइनल व सेमीफाइनल मैच होगा l हजारों श्रद्धालुओं ने भेरुजी महाराज के धोक लगाई। श्री भैरुजी सेवा समिति द्वारा पधारे हुए सभी अतिथियों एवं श्रृद्धालुओं का सम्मानित कर आभार व्यक्त किया। रविवार को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की l मेले का आयोजन भी हुआ जिसमें लोगों ने जमकर खरीदारी की l कार्यक्रम में रात भर टोडपुरा भेरुजी सेवा समिति के कार्यकर्ताओं सहित हजारों की तादाद में श्रद्धालु व ग्रामीण उपस्थित रहे।