अरावली बचाओ अभियान के तहत मनकसास में हुआ बैठक का आयोजन 

Dec 21, 2025 - 14:37
 0
अरावली बचाओ अभियान के तहत मनकसास में हुआ बैठक का आयोजन 

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) मणकसास टोडी वाले बालाजी प्रांगण में अरावली बचाओ अभियान के तहत अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति की आपातकालीन मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बजावा पूर्व सरपंच बुद्ध राम सूबेदार ने की।
सर्वप्रथम समिति संयोजक एडवोकेट के के सैनी उदयपुरवाटी ने माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरावली पर्वतमाला की परिभाषा बदलने को लेकर  पूरे फैसले पर प्रकाश डाला जिसमें 100मीटर के कम उंचाई वाले पहाड़ अरावली की श्रेणी में नहीं है, इस फैसले  से अवैध खनन बढ़ जाएगी , पेड़ पौधे,पशु पक्षी जानवर,जैव विविधता ख़तरे में पड़ जाएगा। इस फैसले उतर भारत का रक्षा कवच ख़तरे में पड़ जाएगा  जिससे पर्यावरण प्रदूषित होगा। राजस्थान में मरुस्थलीकरण बढ़ेगा प्रकृति का भारी नुक्सान होगा मानव व सभी जीवों के जीवन पर संकट आएगा। 
 अरावली बचाने के लिए अभियान -जन जागृति आपके द्वार, अभियान -अरावली बचाओ आपके द्वार को घर घर की मुहिम बनानी पड़ेगी।समिति उपाध्यक्ष गिरधारी शर्मा, समिति लिगल इंचार्ज एडवोकेट रोशन वर्मा,हाई कोर्ट वकील विनोद, लीगल अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सैनी, ब्लाक अध्यक्ष हंसा वर्मा,सीता राम,दोलत रशगणिया बजावा,, रघुवीर सिंह, राजू वर्मा,भागीरथ वर्मा,किशोर सिंह, बनवारी लाल सैनी, रविकांत शर्मा, भवानी कोटपूतली,बजरंग लाल जांगिड़, भागीरथ मल, सीता राम मावता असराम सैनी, विनोद सैनी, दौलत मेहरानिया बजावा आदि मौजूद थे।
आज की मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि कल दिनांक आज ,सोमवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रातः 11.00बजे 15 मीनिट का मौन रखकर, माननीय उपखंड़ अधिकारी को, माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार समीक्षा याचिका करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री,पक्ष विपक्ष के सभी महानुभावों के नाम से ज्ञापन दिया जाएगा। इस ज्ञापन में ज्यादा से ज्यादा लोगों के पहुंचने का आग्रह किया है।
गांव गांव,ढाणी ढाणी, वार्ड वार्ड अरावली चेतना संस्थान की तरफ से मीटिंग कर लोगों को जागरूक किया जाएगा तत्पश्चात उदयपुरवाटी उपखंड कार्यालय पर एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।
निष्कर्य पदाधिकारियों की जगह सक्रिय पदाधिकारियों की नियुक्ति कर सुदृढ़ कार्यकारणी बनाने का निर्णय लिया गया है।
वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा बनी कमेटियों द्वारा अवैध गतिविधियों पर नजर रखकर प्रशासन को अवगत करवाया जाएगा। एडवोकेट के के सैनी उदयपुरवाटी ने मीटिंग का संचालन किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है