गुरु पूर्णिमा महोत्सव आज , गोपाल दास भगेगा धाम आश्रम पर होंगे कार्यक्रम
गुरु अज्ञान के अंधकार को दूर करके ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं..... मदन लाल भावरिया
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) नीमकाथाना के पास पहाड़ की तलहटी में स्थित गोपाल दास भगेगा धाम आश्रम पर आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन होंगे l गोपाल दास भगेगा धाम के उत्तराधिकारी श्री श्री 108 श्री तुलसीदास जी महाराज ने बताया कि गुरु से हमें ज्ञान मार्गदर्शन और सही दिशा मिलती है गुरु अज्ञान के अंधकार को दूर करके ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं l और हमें जीवन के हर क्षेत्र में सही मार्ग दिखाते हैं l समाजसेवी मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु आज्ञा के अंधकार को दूर करके ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं l गोपाल दास भगेगा धाम के उत्तराधिकारी श्री श्री 108 श्री तुलसीदास जी महाराज ने हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं के लिए भगेगा धाम आश्रम आस्था का केंद्र बना हुआ है l महाराज श्री के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर मंदिर परिसर में प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा l समाजसेवी मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपाल दास भगेगा आश्रम शेखावाटी में ही नहीं भारतीय संत समाज में भी प्रसिद्ध है l क्योंकि यह आश्रम संतों की तपोस्थली के नाम से जाना जाता है l समाजसेवी मदनलाल भावरिया के अनुसार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धर्म सभा के दौरान इस वर्ष 2025 में 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ करवाने को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा l


