सकट के बांके बिहारी मंदिर से सांवलियाजी धाम के लिए रवाना हुई निशान पदयात्रा
सकट (अलवर). कस्बे के श्रीबांके बिहारी मंदिर से मंगलवार को सांवरिया भक्त मंडल सकट के तत्वाधान में सांवलिया धाम करनावर के लिए नवी निशान पद यात्रा रवाना हुई। पदयात्रा की अगुवाई कर रहे मदनलाल सैनी व किशन लाल पांचाल ने बताया कि पदयात्रा रवाना से पूर्व मंदिर में महंत देवादास महाराज व पं. महेश जैमन ने वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ पूजा अर्चना करवाई। इसके बाद कस्बे से निशान पदयात्रा को भाजपा राजपुर धमरेड मण्डल के पूर्व अध्यक्ष रहे कमल सेठी, सरपंच प्रतिनिधि फूल चंद सैनी, हरिकिशन स्टेशन मास्टर, हरिओम लाटा व शिव लाल गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
निशान पदयात्रा में बड़ी संया में महिला-पुरुषों ने भाग लिया। साथ ही डीजे पर बजते भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। पदयात्री अपने हाथों में ध्वज पताका लेकर श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। मार्ग में कई जगहों पर पुष्पवर्षा के साथ पदयात्रियों का स्वागत किया गया। पदयात्रा रवाना होने के मौके पर किशोर सैनी, राधे श्याम सैनी विनोद पांचाल, प्रकाश सैनी, गिर्राज प्रसाद , राजेंद्र सैनी सहित अन्य लोग शामिल थे।
- संवाददाता राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

